Headlines

तस्करी की कोशिश को बीएसएफ ने किया नाकाम पकड़ा सवा 10 करोड़ का सोना।

 

भारत-बंगलादेश सीमा के रनघाट  चौकी पर तैनात 68 वीं वाहिनी के सतर्क बीएसएफ जवानों ने तस्करी की कोशिश को न सिर्फ नाकाम किया बल्कि सवा 10 करोड़ का सोना भी जप्त करने में सफल हुए।  पुख्ता खबर के आधार पर अपने कमांडर की अगुवाई सड़क के किनारे जवानों ने घात लगाया। लाल रंग की बाइक और उसी रंग की गंजी पहने संदिग्ध तस्कर आता दिखा। पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके कमर में बंधी सोने की 17 ईंट मिली। जिसका वजन 16.7 किलोग्राम है। उत्तर 24 परगना के राजकोल गांव का निवासी तस्कर का नाम अजर मंडल है। सोना समेत उसे अगली कार्रवाई के लिए बीएसएफ ने कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *