Headlines

मिल खोलने की मांग पर श्रमिकों ने किया सड़क अवरोध।

 

जगदल की एआई चांपदानी इंडस्ट्रीज का फाइन यार्न विभाग विगत चार माह से बंद है। जिसे खोलने की मांग पर श्रमिकों ने मिल के सामने घोषपाड़ा सड़क अवरोध किए। आधा घंटा चले अवरोध के दौरान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी हुई। एआई चांपदानी इंडस्ट्रीज मजदूर यूनियन के सचिव सूरज कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर से मिल चालू करने का दोपक्षिय समझौता हुआ था। किन्तु प्रबंधन मिल चालू नहीं की। अतः आंदोलन पर उतरे है। साथ ही जगदल थाना को ज्ञापन सौंप कर प्रबंधन के खिलाफ “विश्वास भंग” का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग रखे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *