दो दिन बाद महालय है। उसके बाद ही राज्य का सबसे बड़ा उत्सव दुर्गा पूजा आरंभ हो जाएगी। जबकि पानीहाटी नगर पालिका के आशा कर्मियों की चार माह की इंसेंटिव रुकी हुई है। वेतन और बोनस भी नहीं मिला है। फोन का बिल भी बकाया है। ऐसी स्थिति में हताश आशा कर्मियों ने नगर पालिका भवन के सामने प्रदर्शन की एवं कुछ समय के लिए बीटी रोड अवरोध किया। उनका आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन से बार-बार कहने पर भी बकाया भुगतान नहीं हुई है। अब मुख्यमंत्री से आवेदन है कि पूजा से पहले सभी प्रकार का बकाया भुगतान की व्यवस्था करें।
