राज्य में मुख्य सड़कों पर टोटो का आवागमन प्रतिबंधित है। बावजूद उत्तर 24 परगना के जिला मुख्यालय शहर बारासात में खुलेआम प्रतिबंध का उल्लंघन देखा गया। दरअसल, बुधवार को बारासात स्टेडियम में “सेवा ज्योति यात्रा” कार्यक्रम हुआ। जिसमे भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न महकमा से भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस बारासात पहुंचा। जिला के मंत्री एवं विधायकों के नेतृत्व में निकली जुलूस के मार्ग में टोटो चालकों के अबाध यातायात से जुलूस में चल रहे कार्यकर्ताओं को परेशानी हुई। मंत्री और विधायकों की नजरों के सामने सब कुछ हुआ। इस विषय को लेकर राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह रुष्ट दिखे। वह बताएं कि बारासात में सरकारी निर्देश का पालन नहीं होने की शिकायत आईजी से करेंगे।
