महालय की सुबह श्यामनगर के नाना बाबार घाट पर पितृ तर्पण करने वालों का तांता लगा रहा। उनके बीच जगदल के विधायक डॉक्टर राजेश कुमार उपस्थित हो घाट पर चल रही धार्मिक कर्मकांड की निगरानी किए। साथ ही लोगों के बीच लड्डू बांटे। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोग खुश दिखे। विधायक ने कहा कि मां दुर्गा मुझे और शक्ति दे ताकि जनता की सेवा कर सकूं।
जन सेवा के लिए जगदल के विधायक ने मां दुर्गा से मांगी शक्ति लोगों में बांटे लड्डू।
