कभी बंगाल से सबसे अधिक आईएएस-आईपीएस परिक्षार्थी उत्तीर्ण होते थे। किंतु शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के कारण आज स्थिति शून्य है। पिछले 50 साल से यहां की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया गया है। मौजूदा सरकार पुरानी स्थिति को फिर से बहाल करेगी। रविवार को पूर्व आईपीएस और जगदल के विधायक डॉ राजेश कुमार ने यह बात कही। इसदिन श्यामनगर के ऋषि बंकिम बालिका विद्यालय में अखिल बंगाल मेघा उत्कर्ष अभियान 2026 के तहत स्कूली बच्चों में विज्ञान आधारित परीक्षा आयोजित की गई। वहां पहुंचे विधायक परीक्षार्थी बच्चों से मिले। उनका हौसला बढ़ाया। वह बोले कि हमारी सरकार शिक्षा के विकास का काम करेगी।
कभी सबसे अधिक आईएएस-आईपीएस उत्तीर्ण होते थे बंगाल से आज स्थिति है शून्य, बोले पूर्व आईपीएस।
