मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर मंगलवार को विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। संसद से मार्च, दिनभर धरना प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस का गतिरोध, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर प्रिजन वैन से ले जाने की घटनाक्रम को लेकर पूरे दिन दिल्ली में हलचल रही। आंदोलन के मुखिया राहुल गांधी रहे। उनके साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, महुआ मइत्र जैसे दिग्गज नेता सांसद थे। उधर कॉकरोच पार्टी ने यह ऐलान किया है कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच समूह आंदोलन करेगी। अगर उस दिन अशांति हुई तो उसकी जिम्मेदारी तानाशाह पर होगी। उनका इशारा नरेंद्र मोदी की तरफ है।
