टीटागढ़ से सोदपुर की तरफ जा रही होंडा सिटी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बीती रात लगभग डेढ़ बजे बीटी रोड पर यह भयंकर हादसा हुई। टीटागढ़ के डब्ल्यूबीएसीईडीसीएल पावर सबस्टेशन के पास टकराई गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे। उनमें से टीटागढ़ नगर पालिका के दो नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद राजेंद्र सोनकर की बेटी गुनगुन सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हावड़ा के सालकिया निवासी सुजीत गुप्ता को सागरदत्त अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। अन्य दो घायल लिलुआ के रविकुमार राम एवं संदीप गिरी का इलाज कोलकाता के पीजी अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की गति अति तीव्र थी।
तेज रफ्तार ने ली दो जान, डिवाइडर से टकराकर होंडा सिटी हुई चकनाचूर।
